सीएम धामी का रुड़की दौरा आज, ये रहेगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की दौरे पर रहेंगे।  इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बता दें आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार रुड़की पहुंच रहे हैं। रुड़की पहुंचने के बाद सबसे पहले सीएम सिविल अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद वे नेहरू स्टेडियम में जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री क्षेत्र की अलग-अलग विधानसभा सीटों में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी नेहरू स्टेडियम में ही करेंगे।

Related posts

Leave a Comment