डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ का वैश्विक असर: शेयर बाजारों में भारी गिरावट, निवेशकों में चिंता।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नए व्यापार टैरिफ के चलते वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यूरोप और एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में 4% से अधिक की गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। ट्रंप प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि आने वाले महीनों में आयात पर और सख्त शुल्क लगाए जा सकते हैं, जिसका उद्देश्य “देश की आर्थिक सुरक्षा” को मज़बूत करना है। हालांकि, इस कदम ने अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक माहौल में अस्थिरता पैदा कर दी है।…

Read More

Breaking News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का बयान, 7000 आंगनबाड़ी पदों पर जल्द मिलने वाले हैं नियुक्ति पत्र।

सवांददाता, देहरादून: प्रदेश की महिलाओं, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए एक ख़ुशी भरी खबर है। सरकार ने घोषणा की है कि राज्य भर में आंगनबाड़ी और सहायिका के करीब 7000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 20 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद मई की शुरुआत में इस सभी महिलाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिए जाएंगे। यह जानकारी आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विभिन्न महिला सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया…

Read More

महानगर देहरादून: भाजपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में घोषित किए नए मंडल अध्यक्ष, सूची जारी।

सवांददाता, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री खजान दास जी के अनुमोदन एवं विधानसभा अनुसार प्राप्त अनुशंसा के आधार पर, संगठन पर्व के अंतर्गत संपन्न हुई मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात भाजपा जिला देहरादून महानगर के अंतर्गत निम्नलिखित मंडलों में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची: विधानसभा मंडल मंडल अध्यक्ष धर्मपुर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर श्री वायुदेव जखमोला धर्मपुर नगर श्री अजय शर्मा रायपुर वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली नगर श्री प्रकाश बडोनी अजबपुर श्रीमती सुषमा…

Read More

Breaking News: जालंधर में भाजपा नेता के घर के बाहर धमाका, इलाके में फैली दहशत।

जालंधर: पंजाब के जालंधर में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। धमाके की आवाज से हिल गया मोहल्ला: स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज आई, जिससे आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। यह धमाका मनोरंजन कालिया के आवास के मुख्य गेट के बाहर हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक…

Read More

उत्तराखंड सरकार का बड़ा निर्णय: दायित्वधारियों को मिलेगा ₹45,000 मासिक मानदेय, टैक्सी भत्ता और सहायक भी होंगे नियुक्त।

विशेष सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दायित्वधारियों (राज्यमंत्रियों) को हर महीने ₹45,000 का मानदेय देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही यदि सरकारी दफ्तर और आवास उपलब्ध नहीं हैं तो उन्हें ₹25,000 प्रति माह का भत्ता मिलेगा। साथ ही टैक्सी सुविधा के रूप में ₹80,000 तक मासिक भुगतान भी किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: अजय कोठियाल को बनाया गया राज्य पूर्व सैनिक कल्याण समिति का अध्यक्ष, भाजपा के 20 नेताओं को बनाया गया राज्यमंत्री। कैबिनेट की मंजूरी के बाद दायित्वधारियों (राज्यमंत्रियों) को बहुत सी सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई…

Read More