Redmi A5 भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले, 32MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ बजट स्मार्टफोन​।

Redmi A5 की भारत में कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स Redmi A5: Xiaomi ने अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप में नया Redmi A5 लॉन्च किया है, जो किफायती कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले, 32MP AI कैमरा और 5200mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। भारत में इसकी कीमत ₹7,999 से शुरू होती है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बन गया है। Redmi A5 के प्रमुख फीचर्स: डिस्प्ले: 6.88 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट…

Read More

Breaking News: डोईवाला पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार।

7000 रुपये नगद और करीब 20,000 रुपये की ज्वेलरी बरामद, अभियुक्त पूर्व में भी जा चुका है जेल डोईवाला, देहरादून: कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में एक बंद घर से हुई नकदी और आभूषण चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से 7,000 रुपये नकद और लगभग 20,000 रुपये की ज्वेलरी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। घटना का विवरण दिनांक 15 अप्रैल…

Read More

उत्तराखंड में (UCC) के तहत विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया तेज, सरकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से करवाना होगा विवाह पंजीकरण।

सचिव गृह शैलेश बगौली की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, अब तक 94,000 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त देहरादून: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह, तलाक, वसीयत और उत्तराधिकार जैसी सेवाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रदेश में रफ्तार पकड़ रही है। इस दिशा में सचिवालय में सचिव गृह श्री शैलेश बगौली की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया गया और UCC पोर्टल पर आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई।…

Read More

Breaking News: उत्तराखण्ड कैबिनेट के बड़े फैसले। शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन को मिली नई रफ्तार।

राजकीय स्कूलों में मिलेगा निशुल्क स्टेशनरी। धामी सरकार ने दी कीवी नीति, गेम चेंजर योजना और ड्रैगन फ्रूट स्कीम को मंजूरी देहरादून: सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शिक्षा, कृषि, बागवानी, आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक संरचना में सुधार के साथ प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होंगे। इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में एक मई से सभी विभागों में अनिवार्य होगी बायोमीट्रिक हाजिरी: मुख्य सचिव आनंद…

Read More

बग्वालीपोखर मंच द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

द्वाराहाट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि द्वाराहाट: बग्वालीपोखर मंच, द्वाराहाट द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को बड़े धूमधाम और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं, कलाकारों और आम जनता की विशेष भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने शिरकत की, वहीं पूर्व विधायक महेश नेगी, पुष्पेश त्रिपाठी, एवं प्रदेश प्रभारी अनिल शाही भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के योगदानों…

Read More

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का रोमांचक मुकाबला आज कोटला में।

DC vs RR: दिल्ली जीत की पटरी पर लौटने को तैयार, राजस्थान के लिए मुश्किल भरी राह स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली तारीख और समय: 16 अप्रैल 2025, शाम 7:30 बजे IPL 2025 DC vs RR Match Preview: दिल्ली के लिए वापसी की चुनौती, राजस्थान की स्थिरता पर सवाल दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले घरेलू मुकाबले में मिली हार को भुलाकर आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जीत की पटरी पर लौटने को बेताब है। वहीं राजस्थान, लगातार असफलताओं के बाद अपने अभियान को पटरी पर लाने की…

Read More

Breaking News: पुलिस ने किया राजपुर में हुई चोरी का खुलासा, नशे के आदी शातिर चोर को किया गिरफ्तार।

तीन लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद, सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को मिली बड़ी सफलता देहरादून: राजपुर क्षेत्र में बंद मकान में हुई नकबजनी की घटना का देहरादून पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी बरामद की है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त नशे का आदी है, जिसने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना का पूरा विवरण दिनांक 17…

Read More

सिलक्यारा सुरंग के पास नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

आध्यात्मिक आस्था और बुनियादी ढांचे के विकास का अद्भुत संगम, सुरंग स्थल पर भी करेंगे निरीक्षण उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग के पास नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह दिव्य अनुष्ठान दोपहर 12 बजे विधिवत संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री इस अवसर पर उस ऐतिहासिक सुरंग के ब्रेकथ्रू स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, जहां 2023 में हुए भीषण हादसे के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक फंसे रहे थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई संवेदनशीलता, आमजन की पीड़ा को समझने वाले जनसेवक की छवि फिर हुई उजागर।

देर रात सचिवालय के बाहर टिहरी से आए नागरिक से की मुलाकात, पलायन की समस्या पर दिया समाधान का भरोसा देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वे केवल एक प्रशासनिक मुखिया नहीं, बल्कि आम जनता की पीड़ा को गहराई से समझने वाले संवेदनशील जनसेवक भी हैं। कैबिनेट बैठक के बाद जब वे सचिवालय से निकल रहे थे, तभी उनकी नजर टिहरी जनपद से आए श्री रघुनन्दन प्रसाद पाण्डेय पर पड़ी, जो मुख्यमंत्री से मिलने की आशा लिए वहाँ खड़े थे।…

Read More

उत्तराखंड में एक मई से सभी विभागों में अनिवार्य होगी बायोमीट्रिक हाजिरी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

सभी कर्मचारियों को देना होगा अचल संपत्ति विवरण, पदोन्नति में बनेगा आधार। एक करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की होगी PM गतिशक्ति पोर्टल पर समीक्षा देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिव समिति की बैठक में निर्देश दिए कि 1 मई 2025 से सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति केवल बायोमीट्रिक प्रणाली के जरिए दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही, हर कर्मचारी को अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना…

Read More