मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 4 लाख कर्मचारियों को दी खुशखबरी, 7वें वेतनमान धारकों को मिलेगा लाभ, पेंशनरों की भी बल्ले-बल्ले
देहरादून, संवाददाता: उत्तराखंड सरकार ने महंगाई से जूझ रहे राज्य के करीब 04 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य कार्मिकों को 02 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब कर्मचारियों को 53 प्रतिशत की बजाय 55 प्रतिशत डीए मिलेगा।
सरकार के इस फैसले का लाभ न केवल सेवारत कर्मचारियों को, बल्कि पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: दीपनगर-डिफेंस कॉलोनी के बीच बनेगा नया चौड़ा पुल, PWD ने स्वीकृत किया 3.37 करोड़ का बजट।
किन्हें मिलेगा लाभ?
यह लाभ उन सभी सेवारत और सेवानिवृत्त कार्मिकों को मिलेगा:
- जो 7वां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं।
- सिविल/पारिवारिक पेंशनर्स।
- स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों के कर्मचारी।
- प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यू.जी.सी. वेतनमान में कार्यरत कर्मचारी।
इसे भी पढ़ें: नंदा गौरा योजना 2025: उत्तराखंड सरकार की अनूठी पहल, 12 पास छात्राओं के लिए ये है ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार अपने कार्मिकों की आर्थिक स्थिति को लेकर सजग है और समय-समय पर उचित निर्णय लेती रही है। यह महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर्मचारियों की क्रय शक्ति को बढ़ावा देगी और उन्हें आर्थिक रूप से राहत प्रदान करेगी।