खेल विभाग का स्पष्ट बयान: उत्तराखण्ड के स्टेडियमों के नाम नहीं बदले गए, केवल खेल परिसरों को नए नाम दिए गए।

खेल परिसरों के नामकरण पर भ्रांतियों का अंत, स्टेडियमों के नाम यथावत् रहेंगे देहरादून: उत्तराखण्ड खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य के किसी भी स्टेडियम के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल संपूर्ण खेल परिसरों को नए नाम प्रदान किए गए हैं। इससे पहले कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर जो खबरें आ रही थीं, वे गलत और भ्रामक हैं। प्रभारी अपर निदेशक खेल, श्री अजय कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में बताया कि रायपुर खेल परिसर (देहरादून) का नाम अब…

Read More

मतदान प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने लिए ऐतिहासिक फैसले।

नए ECINet डैशबोर्ड से लेकर मतदान केंद्रों की संख्या में बदलाव तक, मतदाताओं को मिलेगी नई सुविधाएं उत्तराखंड: भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में मतदान प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से कई बड़े निर्णय लिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने जानकारी दी कि अब प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा तय की गई है। इसके अलावा, ऊंची इमारतों और कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे भीड़भाड़ कम होगी और मतदाताओं को सुविधा मिलेगी। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: उत्तराखंड के…

Read More

सीएम धामी ने ‘एक देश-एक चुनाव’ को बताया, लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम।

संयुक्त संसदीय समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में रखे अपने विचार, बताया इससे राज्यों की प्रशासनिक मशीनरी को मिलेगी मजबूती One Nation One Election: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “एक देश-एक चुनाव” विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में संयुक्त संसदीय समिति के साथ विचार साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने समिति के अध्यक्ष श्री पी. पी. चौधरी समेत सभी सदस्यगणों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसे भी पढ़ें: सीएम धामी का ऐलान: नगर निकाय कार्यालयों का होगा डिजिटलीकरण, हर शहर में बनेंगे वेंडिंग जोन और रजत…

Read More

सीएम धामी का ऐलान: नगर निकाय कार्यालयों का होगा डिजिटलीकरण, हर शहर में बनेंगे वेंडिंग जोन और रजत जयंती पार्क।

हर नगर निगम में खुलेंगे हाईटेक हेयर सैलून और पार्लर, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा लाभ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों से संवाद के दौरान शहरी विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी नगर निकायों के कार्यालयों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और शहरों में वेंडिंग जोन तथा रजत जयंती पार्क विकसित किए जाएंगे। डिजिटलीकरण से बदलेगा शहरी प्रशासन का चेहरा मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहरी विकास को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना सरकार की…

Read More

Big Breaking: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के समक्ष मंच पर शिक्षकों की समस्याओं को रखने वाले शिक्षक को विभाग ने थमाया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण।

गोपेश्वर के पीएम श्री स्कूल वार्षिकोत्सव में हुई घटना का वीडियो वायरल, शिक्षकों के प्रमोशन में देरी को लेकर जताई थी नाराजगी देहरादून: गोपेश्वर में आयोजित ग्वाड पीएम श्री स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के समक्ष मंच पर शिक्षकों की समस्याओं को रखने वाले शिक्षक ललित मोहन सती को विभाग ने नोटिस जारी किया है। घटना के बाद विभाग ने शिक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं और अब उन्हें सोमवार शाम तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अपर निदेशक ने जारी किया नोटिस,…

Read More

सीएम धामी ने उत्तराखंड में लॉन्च की “ई-रूपी प्रणाली” और चार नई कृषि नीतियाँ, किसानों को मिलेगा सीधा डिजिटल लाभ।

आधुनिक तकनीक से जुड़ेगा उत्तराखंड का किसान, कृषि नीतियों से आएगी आमदनी में बढ़ोतरी देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए “ई-रूपी प्रणाली” का शुभारंभ किया। यह प्रणाली राज्य के किसानों को पारदर्शी, तेज और बिचौलिया-मुक्त डिजिटल भुगतान उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चार महत्वाकांक्षी कृषि नीतियों — कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट नीति, सेब तुड़ाई उपरांत नीति, और मिलेट मिशन का भी शुभारंभ किया। “ई-रूपी प्रणाली” से मिलेगा किसानों को सीधा डिजिटल लाभ मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-रूपी प्रणाली किसानों के लिए…

Read More

टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

जन संवाद के साथ वरिष्ठजनों से मुलाकात, तिरंगा शौर्य यात्रा में भी हुए शामिल टनकपुर (चंपावत): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जनपद के टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया और स्थानीय नागरिकों एवं वरिष्ठजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जन संवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने…

Read More

जनविरोध के चलते उत्तराखंड में नवसृजित मदिरा दुकानें होंगी बंद, सरकार ने दिए सख्त निर्देश।

2025 की आबकारी नीति के तहत जनसंवेदनाओं और स्थानीय विरोध को देखते हुए रद्द किए जाएंगे अनुज्ञापन, शासन को भेजा जाएगा रिफंड प्रस्ताव देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने जनविरोध और जनसंवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए वित्तीय वर्ष 2025 में नवसृजित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। शासन ने आबकारी नीति 2025 (त्रिवर्षीय) के नियम 28.1 एवं 28.4(a) के तहत यह बड़ा फैसला लिया है। इसे भी पढ़ें: देहरादून में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चौकी इंचार्ज, एक लाख की रिश्वत मांगने पर विजिलेंस ने दबोचा।…

Read More

Big Breaking: उत्तराखंड पंचायतों में फिर से प्रशासक होंगे नियुक्त, सरकार लाएगी नया अध्यादेश।

उपचुनाव न होने की स्थिति में छह महीने तक प्रशासनिक नियंत्रण में रहेंगी ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतें पंचायत चुनाव: उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार एक बार फिर इन पर प्रशासकों की नियुक्ति करने जा रही है। सरकार इसके लिए पंचायती राज अधिनियम 2016 के तहत एक नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिससे पंचायतों को अगले छह महीने या चुनाव होने तक के लिए दुबारा से प्रशासकों के हवाले किया जाएगा। हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड में…

Read More

देहरादून में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन, सीएम ने कहा- “ऑपरेशन सिंदूर” ऐतिहासिक विजय को समर्पित।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने लिया भाग, शहीदों को श्रद्धांजलि और सेना के पराक्रम को किया नमन देहरादून, संवाददाता: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक निकाली गई, जो हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित रही। हजारों लोगों की भागीदारी, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण इस पद यात्रा में हजारों की संख्या…

Read More