PM Kisan Yojana 19th Installment Update 2025:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से किसान सम्मान निधि (PM Kisan nidhi 19th Installment) की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत देशभर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 22 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। यहाँ प्रधानमंत्री बिहार के भागलपुर में एक बड़ी सभा को भी सम्बोधित करेंगे क्योंकि जल्द ही बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले है।
क्या है किसान सम्मान निधि:
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत देश के किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन बराबर किस्तों में (हर चार महीने में 2,000 रुपये) सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। सरकार की इस योजना से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहारा मिला है। पिछली बार 9.6 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिला था। इस बार यह संख्या बढ़कर 9.8 करोड़ हो गई है। अब तक 3.86 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। वहीं, अब तक 110 मिलियन (11 करोड़) किसान इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।
PM Kisan Beneficiary List में इस तरह खोजे नाम:
अगर आप किसान हैं और देखना चाहते हैं कि आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में है या नहीं, तो इस प्रकार से आप देख सकते है।
1. सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट [www.pmkisan.gov.in](https://www.pmkisan.gov.in) खोलें।
2. इसके बाद ‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें।
3. अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी चुनें।
4. ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करें दबाएं।
5. आपकी स्क्रीन पर बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी। उसे डाउनलोड करके रख लें।