हेमन्त द्विवेदी को बनाया गया बदरी-केदार मंदिर समिति का अध्यक्ष (राज्यमंत्री), चारधाम यात्रा प्रबंधन को नई दिशा देने के लिए लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर समिति में अध्यक्ष समेत दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति, उत्तराखंड के तीन जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति में प्रशासनिक पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। यह निर्णय चारधाम यात्रा के व्यापक संचालन, तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और समिति के कार्यों को कुशलतापूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अजीबोगरीब मामला: सात शिक्षक तैनात, फिर भी दसवीं का इकलौता छात्र सभी विषयों में फेल। शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में…

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  1. श्री हेमन्त द्विवेदी (जनपद पौड़ी गढ़वाल) को समिति का अध्यक्ष (राज्यमंत्री)।
  2. श्री ऋषि प्रसाद सती (जनपद चमोली) और श्री विजय कपरवाण (जनपद रुद्रप्रयाग) को उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री)।

पद पर नामित किया गया है।  यह पहली बार है जब समिति में एक नहीं बल्कि दो उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

शासन द्वारा जारी की गयी अधिसूचना
शासन द्वारा जारी की गयी अधिसूचना

तीन जिलों को मिला प्रतिनिधित्व, निर्णय प्रक्रिया होगी तेज़

बढ़ती तीर्थयात्रियों की संख्या और प्रबंधन के दायरे के विस्तार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस क्रम में पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों को समिति के उच्च पदों में शामिल किया गया है। इससे न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया तेज़ होगी, बल्कि यात्रा मार्ग में आने वाली समस्याओं का समाधान भी समयबद्ध रूप से किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में अब होंगे दो उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री), अध्यक्ष सहित तीन प्रमुख पदों पर होगी नियुक्ति।

समिति के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्षों से सरकार और श्रद्धालुओं को बड़ी अपेक्षाएं हैं। आने वाले समय में यह टीम बदरीनाथ-केदारनाथ धामों के सुचारू संचालन, तीर्थयात्रियों के कल्याण और यात्रा व्यवस्थाओं को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की:

मुझे पूर्ण विश्वास है कि हेमन्त द्विवेदी जी, ऋषि प्रसाद सती जी और विजय कपरवाण जी अपने अनुभव और समर्पण के माध्यम से बदरी-केदार समिति को नई ऊर्जा देंगे। दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति तीर्थ क्षेत्रों के बेहतर संचालन और तीर्थयात्रियों को अधिकतम सुविधा देने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से इस समिति को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि प्रबंधन और सेवा व्यवस्था पारदर्शी और सशक्त बन सके।

इसे भी पढ़ें: नैनीताल दुष्कर्म प्रकरण: पीड़िता और उसकी बहन की शिक्षा का जिम्मा उठाएगी सरकार, मुख्यमंत्री धामी का पीड़िता के परिवार से संवाद।

Related posts

Leave a Comment