महेंद्र भट्ट दूसरी बार बने प्रदेश अध्यक्ष: उत्तराखंड भाजपा को मिला नया नेतृत्व।

संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से भाजपा ने एक बार फिर महेंद्र भट्ट को सौंपी कमान

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लेते हुए महेंद्र भट्ट को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारियों के दृष्टिगत पार्टी की रणनीतिक योजना का हिस्सा माना जा रहा है।

महेंद्र भट्ट ने दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा की कमान मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू।

संगठन विस्तार और मिशन 2029 की तैयारी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए महेंद्र भट्ट का दोबारा अध्यक्ष बनना संगठन की रणनीतिक योजना का हिस्सा है। भाजपा राज्य में संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और धार देने के लिए अनुभवी और जमीनी नेताओं को कमान सौंप रही है।

मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने महेंद्र भट्ट को अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि भट्ट के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट द्वारा स्थगन आदेश समाप्त करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की संशोधित चुनाव तिथियां, हरिद्वार को छोड़ 12 जिलों में होंगे पंचायत चुनाव।

महेंद्र भट्ट गढ़वाल क्षेत्र के जाने-माने नेता हैं और भाजपा के पुराने वफादार चेहरों में से एक हैं। वे पूर्व में भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और विधानसभा सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं। पार्टी के भीतर उनकी छवि एक सुलझे हुए, संगठनपरक और जमीन से जुड़े नेता की है।

Related posts

Leave a Comment