मुख्यमंत्री धामी ने किया कर्णप्रयाग बैसाखी धार्मिक पर्यटन एवं विकास मेला 2025 का वर्चुअल उद्घाटन।

सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों का मिला संगम, मुख्यमंत्री ने करी करोड़ों रूपये की योजनाओं की घोषणाएं कर्णप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से कर्णप्रयाग (चमोली) में आयोजित बैसाखी धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एवं विकास मेला 2025 को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसे भी पढ़ें: कत्यूर महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस ऐतिहासिक…

Read More

Breaking news: रायपुर क्षेत्र को जल्द मिलने वाली है फ्रीज जोन से मुक्ति, विधायक काऊ जी के अनुरोध पर कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव।

संवाददाता, देहरादून: राजधानी देहरादून में जहां चौतरफा निर्माण की बाढ़ आ रखी है। वहीं, यहां का एक बड़ा हिस्सा करीब डेढ़ साल से फ्रीज जोन का हिस्सा है। फ्रीज जोन में जमीनों की खरीद फरोख पर रोक है और भवन निर्माण के नक्शे भी पास नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ और महापौर सौरभ थपलियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। मुख्यमंत्री धामी ने…

Read More

सीएम हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले, अधिकारियों की तय की जाएगी जिम्मेदारी।

सवांददाता, देहरादून: सीएम हेल्पलाइन 1905 समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदेश दिए कि समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा की जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। जिन अधिकारियों के स्तर पर अधिक शिकायतें लंबित हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और लापरवाही बरते जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई भी की जाए। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कार्मिकों की सेवानिवृत्ति के बाद एक माह के अन्दर उनके सभी देयकों का…

Read More

सीएम धामी ने कैम्प कार्यालय से किया, उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा हेतु 15 बसों का फ्लैग ऑफ।

सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी। इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठनपाठन में सुविधा होगी। स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है। इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में धामी सरकार के होने वाले हैं तीन साल…

Read More

उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश।

सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए है। उन्होंने त्रियुगी नारायण में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण का आदेश दिया। त्रियुगी नारायण मंदिर राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की पहचान होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है की राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थानों की पहचान की जाए और उनके विकास पर ध्यान दिया जाए। इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम…

Read More

सीएम धामी ने किया 110.56 करोड़ की लागत से, 19 विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण।

सवांददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर में भव्य रोड शो कर कार्यक्रम स्थल नगर निगम पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री श्री धामी का काशीपुर की जनता, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा, मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में 48.61 करोड़ की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 61.95 करोड़ की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान कुल 110.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया…

Read More