बनभूलपुरा में 18 अवैध मदरसों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, एक ही दिन में किए गए 14 सील।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हुई कार्रवाई, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नौ घंटे तक चला ऑपरेशन

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के चर्चित बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को एक साथ 14 अवैध मदरसे सील किए गए। ये कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्वक पूरी की गई। चिन्हित किए गए कुल 18 मदरसों में से बाकी 4 मदरसों को भी सील करने की प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सम्मानित।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस निर्देश के तहत की गई जिसमें उन्होंने प्रदेश भर में मदरसा शिक्षा बोर्ड में पंजीकरण के बिना चल रहे मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।

ऐसे हुई कार्रवाई

जिला प्रशासन द्वारा गठित विशेष कमेटी ने क्षेत्र में 18 मदरसों को अवैध रूप से संचालित पाया। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक करीब नौ घंटे चले अभियान में इन मदरसों को सील किया गया। चूंकि रविवार को छात्र मदरसों में मौजूद नहीं थे, इसलिए कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद भी किया गया। एडीएम विवेक राय ने बताया कि यदि किसी को इस कार्रवाई पर आपत्ति है, तो वह 15 दिनों के भीतर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

इन नामों से संचालित थे अवैध मदरसे

  1. मदरसा इहया (अध्या उल उलूम)
  2. सिराजुल उल उलूम
  3. अशरफुल उलूम
  4. इस्लामिया अरबिया फैजुल कुरान
  5. नूर उल उलूम
  6. इशातुल इस्लाम
  7. तुल मदीना साबिरे पाक (रमजान ऑर्गनाइजेशन)
  8. आस्थाना जहांगीर
  9. हयातुल उलूम
  10. अह रियाजुल उलूम
  11. खदीजातुल कुबरा
  12. मदीतन उल उलूम
  13. गुलशन रजा
  14. फैजान नूरी
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सम्मानित।

Related posts