छावा 2025 की भारतीय हिंदी भाषा की ऐतिहासिक एक्शन फ़िल्म है। यह फ़िल्म मराठा साम्राज्य के द्वितीय छत्रपति राजा सम्भाजी जी के जीवन पर आधारित है। जिनकी भूमिका में विक्की कौशल दमदार नजर आ रहे है। यह फ़िल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ का रूपांतरण है। जिसे लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित किया गया है। फ़िल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा किया गया है। फ़िल्म में अन्य भुमिकाओं में रश्मिका मंदाना छत्रपति राजा सम्भाजी जी की पत्नी महारानी येसुबाई भोंसले और अक्षय खन्ना ओरंगजेब के किरदार में नजर आ रहे हैं। आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी, नील भूपालम और प्रदीप रावत भी बखूबी अपने किरदार को निभाते नजर आ रहे है। इस फिल्म में म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। जबकि सौरभ गोस्वामी ने फिल्म को सिनेमैटोग्राफ किया और मनीष प्रधान ने एडिट किया है।
इतने करोड़ में बनी फिल्म:
मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित छावा को लगभग 130 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया था। रिलीज़ के बाद से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। छावा ने 10वें दिन 40 करोड़ की कमाई की है। जिसे मिलकर छावा का कुल कलेक्शन भारत में 326.75 करोड़ पहुंच गया है। जबकि वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो वो 350 करोड़ पार हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरूआत की थी।
आइयें जानते है पहले दिन से दसवें दिन तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा:
छावा बाक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले दिन -31 करोड़
दूसरे दिन – 37 करोड़
तीसरे दिन – 48.5 करोड़
चौथे दिन – 24 करोड़
पांचवे दिन – 25.25 करोड़
छठे दिन – 32 करोड़
सातवें दिन – 21.5 करोड़
पहले हफ्ते का टोटल कलेक्शन भारत में 219.25 करोड़
आठवें दिन – 23.5 करोड़
नौंवे दिन – 44 करोड़
10वें दिन – 40 करोड़
टोटल कलेक्शन भारत में 326.75 करोड़
अर्जुन कपूर की फिल्म हुई फिसड्ढी साबित:
इन दिनों अर्जुन कपूर की मेरे हस्बैंड की दुल्हन और साउथ की मूवी ड्रैगन भी रिलीज हुई है। अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हस्बैंड की दुल्हन जहां 5 करोड़ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वहीं ड्रैगन ने 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। लेकिन छावा की बात ही कुछ और है ये मूवी जबरदस्त कमाई कर रही है।