विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज सोमवार को शीतकाल में पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। वन विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस साल घाटी में 20,827 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 280 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यह अब तक घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। इस साल घाटी में रिकॉर्ड पर्यटक आए जिससे वन विभाग ने 31 लाख से अधिक की कमाई की है। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है। यहां के स्लोप पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। घाटी पर्यटकों के लिए एक जून के खोली गई थी। घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति व जड़ी बूटियों का भंडार है। विभिन्न प्रकार के फूल होने पर यहां तितलियों का भी संसार रहता है। इस घाटी में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालय का काला भालू, गुलदार, हिम तेंदुआ भी दिखता
Related posts
-
निवेश उत्सव रुद्रपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ₹1342.84 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
रुद्रपुर में विकास का महोत्सव: 20 से अधिक परियोजनाओं की शुरुआत रुद्रपुर, उत्तराखंड: शनिवार को रुद्रपुर... -
बड़ी खबर: देहरादून में इंस्टाग्राम से चल रहा था धर्मांतरण रैकेट, दूसरे समुदाय के 5 लोगों पर केस दर्ज।
21 वर्षीय युवती को ऑनलाइन बरगला रहे थे आरोपी, युवती के पिता की सतर्कता से हुआ... -
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने 284 अभ्यर्थियों का किया चयन, प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां घोषित।
जनवरी से जून 2025 तक विभिन्न विभागों में सफलतापूर्वक पूरी हुई नियुक्ति प्रक्रिया | PCS-2025 सहित...