मुख्यमंत्री धामी ने किया कर्णप्रयाग बैसाखी धार्मिक पर्यटन एवं विकास मेला 2025 का वर्चुअल उद्घाटन।

सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों का मिला संगम, मुख्यमंत्री ने करी करोड़ों रूपये की योजनाओं की घोषणाएं

कर्णप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से कर्णप्रयाग (चमोली) में आयोजित बैसाखी धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एवं विकास मेला 2025 को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

इसे भी पढ़ें: कत्यूर महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस ऐतिहासिक मेले में उपस्थित होकर जनमानस के साथ जुड़ना चाहते थे, लेकिन पूर्व निर्धारित शासकीय व्यस्तताओं के कारण वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं

  • पिण्डर नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।
  • कर्णप्रयाग बाजार के पास पार्किंग का निर्माण।
  • कनखुल टैक्सी स्टैंड के पास बहुमंजिला पार्किंग।
  • शिमली में मोटर पुल के पास पार्किंग।
  • राजकीय इंटर कॉलेज से सांकरीसेरा, पलेठी व पाडली तक सड़क निर्माण।

बढ़ेगी कनेक्टिविटी और रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पूरा होने से पहाड़ी क्षेत्रों में रेल का सपना साकार होगा, जिससे रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही चारधाम सड़क परियोजना, हेली सेवा और हेली एम्बुलेंस की शुरुआत से सुविधाओं में सुधार आया है।

इसे भी पढ़ें: दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की शुरुआत: सीएम धामी ने दिया सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश।

धार्मिक स्थलों का होगा विकास

  • केदारनाथ धाम में पुनर्विकास कार्य।
  • बद्रीनाथ मास्टर प्लान (424 करोड़ रु.) के अंतर्गत विकास।
  • बाबा केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे निर्माण की स्वीकृति।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय जनता
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय जनता

राजजात यात्रा 2026 की भव्य तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले वर्ष नौटी गांव (कर्णप्रयाग) से मां नंदा देवी की राजजात यात्रा का शुभारंभ होगा, जिसे राज्य सरकार और अधिक भव्य व दिव्य रूप में आयोजित करेगी।

इसे भी पढ़ें: अकेशिया पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व की धूम, बच्चों ने बिखेरी पंजाबी संस्कृति की छटा।

स्थानीय आर्थिकी को मिलेगी मज़बूती

मुख्यमंत्री ने ‘एक जनपद-दो उत्पाद’, ‘लखपति दीदी योजना’ जैसी पहलों का जिक्र करते हुए बताया कि ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगी। साथ ही पर्यटन, कृषि और स्वरोजगार को लेकर भी राज्य में नए अवसर खुल रहे हैं।

Related posts