उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सम्मानित।

हरिद्वार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को डॉ. बी.आर. अंबेडकर महामंच ने किया सम्मानित, सीएम ने की बाबा साहेब समरसता स्थल और बहुद्देशीय भवनों के निर्माण की घोषणा

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने के साहसिक निर्णय पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर महामंच द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार के (BHEL) मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिया गया। चिलचिलाती धूप के बावजूद हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया।

मुख्य घोषणाएँ और बातें

उपस्थित जनता से मिलते सीएम धामी
उपस्थित जनता से मिलते सीएम धामी
  • हरिद्वार में बाबा साहेब समरसता स्थल का निर्माण होगा।
  • अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के समाज सुधारकों के नाम पर बहुद्देशीय भवन बनाए जाएंगे।
  • विद्यालयों और महाविद्यालयों में संविधान और समाज सुधारकों पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
  • यूसीसी लागू होने से महिलाओं को मिले बराबरी के अधिकार – संपत्ति, विवाह, तलाक में भेदभाव समाप्त।
  • अनुसूचित वर्ग के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास, कोचिंग, और स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी दी गई।
  • अंतरजातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि ₹50,000 की घोषणा।
  • 15 छात्रावास, 5 आवासीय विद्यालय और 3 आईटीआई संचालित हो रहे हैं अनुसूचित समाज के लिए।
इसे भी पढ़ें: Breaking News: ऋषिकेश में शराब तस्करी का भंडाफोड़, दून पुलिस ने कार से पकड़ी 240 क्वार्टर अवैध शराब।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन

मुख्यमंत्री ने कहा:

यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि उस विचारधारा का है जिसने भारत में न्याय और समानता की आवाज़ बुलंद की। समान नागरिक संहिता केवल कानून नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता का उल्लेख करते हुए इस कानून को नैतिक और सामाजिक आवश्यकता माना था। आज उत्तराखंड ने इसे लागू कर बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनता
कार्यक्रम में उपस्थित जनता
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी ने किया कर्णप्रयाग बैसाखी धार्मिक पर्यटन एवं विकास मेला 2025 का वर्चुअल उद्घाटन।

इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिनमें श्री निर्मल दास महाराज, स्वामी यतीश्वरानंद, श्री विनोद दास, श्री उमेश कुमार, मेयर किरण जैसल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनता
कार्यक्रम में उपस्थित जनता

Related posts