उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी की मार: देहरादून का पारा 35 डिग्री पार।

सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। यदि पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Breaking News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का बयान, 7000 आंगनबाड़ी पदों पर जल्द मिलने वाले हैं नियुक्ति पत्र।

शहर में बढ़ रही है गर्मी, लोग बेहाल:

गर्मी के बढ़ते तेवरों ने खासतौर पर दफ्तरों में काम करने वाले और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशान कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आने लगी हैं, और लोग अब छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।

मौसम में जल्द बदलाव की उम्मीद:

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार तक देहरादून समेत आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी या तेज आंधी की स्थिति बन सकती है। इससे किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Breaking News: कुमाऊं में विधवा महिला ने कराया लिव-इन रिलेशनशिप का पहला रजिस्ट्रेशन।

Related posts