नानकसर ठाठ गुरुद्वारा डालनवाला में कीर्तन, अरदास और लंगर के साथ मनाया गया बैसाखी का पावन उत्सव
देहरादून:– जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन, देहरादून द्वारा बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नानकसर ठाठ गुरुद्वारा, डालनवाला में एक भव्य धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन से हुई। जिसके उपरांत आनंद साहिब का पाठ और समाज के कल्याण की अरदास की गई।
बैसाखी के ऐतिहासिक महत्व की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सदस्य ए. एस. बैंस ने उपस्थितजनों को बैसाखी के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैसाखी न केवल फसल कटाई का पर्व है, बल्कि खालसा पंथ की स्थापना का दिन भी है, जो सिख इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
इसे भी पढ़ें: डॉ. भीमराव अंबेडकर के “सम्मान अभियान” पर मुख्यमंत्री धामी ने किया समाजिक समरसता का आह्वान।
संस्था को सशक्त बनाने का आह्वान
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमीत सिंह ढिल्लों ने सभा को संबोधित करते हुए सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों की सराहना की। उन्होंने सदस्यों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक नए सदस्य जोड़ें, जिससे संस्था और अधिक सशक्त और प्रभावशाली बन सके।
अल्पसंख्यक बोर्ड की योजनाओं की जानकारी भी दी
अल्पसंख्यक बोर्ड के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता गुरदीप सिंह सहोता ने सभा में जानकारी दी कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ सिख समुदाय के जरूरतमंद लोग उठा सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।

समाज सेवा में महिला भागीदारी की प्रेरणा
अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रमणीक कौर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था को सिख समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रूप से कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी संस्था को उनकी आवश्यकता होगी, वे सहायता के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगी।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति का किया ऐलान।
भव्य लंगर प्रसाद के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए लंगर का आयोजन किया गया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण रहा।
इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के कई प्रमुख सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे: उपाध्यक्ष डीएस मान, सचिव सुखदर्शन सिंह संधु, सदस्यगण: मोहिंदर सिंह ढिल्लों, हरभजन सिंह, गुरप्रीत सिंह बरार, इंदरजीत सिंह संधू, दलवीर सिंह कलेर, सतवंत सिंह संधवालिया, कुलविंदर सिंह सरां, अमनदीप सिंह रंधावा, हरजीत सिंह, डॉ. रमनदीप सिंह सेखों, डॉ. सुरजीत सिंह खैरा, कर्नल कुलदीप सिंह मान, कर्नल एचएस जस्सर, हरजीत सिंह संधु, अम्बिका सिंह, जसवंत सिंह बाजवा, जगराज सिंह, सरनजीत सिंह बाथ, दया सिंह देओल, दर्शन सिंह बाजवा, गगनदीप सिंह धामी, बलजिंदर सिंह सेखों, दलविंदर सिंह, कर्नल आरएस ढिल्लों सहित कई अन्य।