बिहार में राजनीतिक उबाल: कन्हैया कुमार का मार्च और NSUI का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में।

मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार गिरफ्तार, छात्रों ने जमकर की नारेबाजी पटना, बिहार:— बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को एक बार फिर सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया जब कांग्रेस नेता और पूर्व जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास की ओर मार्च निकाला। इस दौरान राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने भी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया। यह थी प्रदर्शन की वजह: NSUI…

Read More

तेज़ रफ्तार कार नदी में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत – बकरे की कुर्बानी देने जा रहे थे, बकरा सुरक्षित बचा।

कार में सवार 4 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में समा गई कार जबलपुर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के चरगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि कार में एक बकरा भी मौजूद था, जो इस हादसे में सुरक्षित बच गया।…

Read More

सीएम धामी ने जनता से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

स्थानीय स्तर पर ही हो जनसमस्याओं का निस्तारण, लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहिया हेड, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहिया हेड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण स्थानीय या जनपद स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसे भी पढ़ें: Breaking News: उत्तराखंड में पुराने कुओं के जीर्णोद्धार…

Read More

Breaking News: उत्तराखंड में पुराने कुओं के जीर्णोद्धार के लिए विशेष अभियान शुरू।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्यभर में कुओं की सफाई और पुनर्जीवन का कार्य होगा तेज, जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम: देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में पुराने और उपेक्षित कुओं के जीर्णोद्धार के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्षा ऋतु से पूर्व व्यापक सत्यापन और सफाई अभियान चलाकर इन जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए हैं। दशकों से उपेक्षित कुएं एक बार फिर जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के स्रोत बन सकेंगे। इसे भी पढ़ें: यूकेडी के 300…

Read More

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत वापसी, अमित शाह ने किया ऐलान- “भारतीय अदालत में मिलेगी सजा”।

आतंकवादियों के खिलाफ भारत का बड़ा कदम, भारत सरकार ने मुंबई हमलों के मुख्य आरोपी को लाने की प्रक्रिया की तेज नई दिल्ली:- मुंबई में हुए भयावह 26/11 आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा की भारत वापसी की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले पर अहम बयान देते हुए कहा कि राणा को भारतीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसे भारतीय संविधान के तहत सजा दी जाएगी। राणा, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा था,…

Read More

यूकेडी के 300 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, सीएम आवास कूच के दौरान बवाल।

दल के दो नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प और ट्रैफिक जाम के लगे आरोप सवांददाता, देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के करीब 300 कार्यकर्ताओं के खिलाफ देहरादून पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कार्यकर्ताओं पर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करते हुए सड़क जाम, ट्रैफिक बाधा और शांति भंग करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। क्यों हुआ विरोध प्रदर्शन? यूकेडी कार्यकर्ताओं ने अपने दल के दो नेताओं के विरुद्ध की गई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था। इसे…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 संकल्प: एक समृद्ध, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पहल।

नई दिल्ली:– नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के सामने 9 महत्वपूर्ण संकल्प प्रस्तुत किए। ये संकल्प न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि एक स्वस्थ, सशक्त और समावेशी भारत की नींव भी रखते हैं। ये रहे मोदी जी के 9 महत्वपूर्ण संकल्प: 1. पानी बचाने का संकल्प जल संकट की बढ़ती समस्या को देखते हुए पीएम मोदी ने पहला संकल्प जल संरक्षण को समर्पित किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पानी की एक-एक बूंद की कीमत…

Read More

खटीमा में लहराएगा 213 फीट ऊँचा तिरंगा, मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन।

राष्ट्रीय ध्वज बनेगा उत्तराखंड के खटीमा का गौरव और पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र सवांददाता, खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहे पर 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना हेतु भूमि पूजन किया। यह ध्वज आने वाले समय में न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करेगा, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी एक नई पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। यह हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को करेंगे यूपी और एमपी का दौरा, जानिए पूरा शेड्यूल और खास योजनाएं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह दौरा आगामी चुनावी माहौल और जनसंपर्क की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विकास योजनाओं पर होगा ज़ोर: प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मध्य प्रदेश के रीवा में कई सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, और ऊर्जा से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं। इसे भी पढ़ें: भारत का पहला वर्टिकल-लिफ्ट…

Read More

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती 2025: स्नातक स्तरीय अर्हता के 416 विभिन्न पदों पर रिक्तियों की घोषणा।

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक बड़ी अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 416 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आइए जानते हैं विस्तार से इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी: कुल पदों की संख्या: 416 महत्वपूर्ण तिथियाँ: प्रक्रिया तिथि विज्ञापन जारी होने की तिथि 09 अप्रैल, 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 15 अप्रैल, 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई, 2025 शुल्क जमा…

Read More