सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान: शिक्षा और युवाओं के विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन: शिक्षा, रोजगार और विकास योजनाओं पर किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की दी जानकारी  श्रीनगर, गढ़वाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, युवाओं और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और कई नई पहलों की घोषणा की। सीएम धामी ने कहा: राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के सर्वांगीण विकास के लिए…

Read More

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: दो से अधिक संतानों पर मिलेगी राहत, 25 जुलाई 2019 बनेगी कट ऑफ डेट।

पंचायत चुनाव लड़ने की पात्रता में होगा संशोधन, दो से अधिक संतान वालों को अब राहत। लेकिन केवल 25 जुलाई 2019 से पहले की संतानें होंगी मान्य देहरादून: उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार अब उत्तराखंड पंचायत राज अधिनियम 2016 में संशोधन करने जा रही है, जिसके तहत पंचायत चुनाव लड़ने के लिए दो से अधिक संतान रखने वालों को छूट मिल सकती है। बशर्ते कि ये संतानें 25 जुलाई 2019 से पहले जन्मी हों। इसे भी पढ़ें: खेलों के ज़रिए…

Read More

खेलों के ज़रिए युवाओं को सेना जैसी ट्रेनिंग देने पर जोर, सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश।

युवाओं को मैदान से जोड़ने पर जोर, ‘ई’ नहीं, अब ‘प्ले’ कल्चर ज़रूरी: सीएम धामी देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के बीच बढ़ती ‘ई-कल्चर’ (इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति) की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए ‘पी-कल्चर’ (प्ले ग्राउंड कल्चर) को बढ़ावा देने की जरूरत बताई है। सचिवालय में युवा कल्याण और उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं और…

Read More

Breaking News: ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, गरुड़ चट्टी में राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत।

शिवपुरी से शुरू हुई थी राफ्टिंग, एक युवक की गई जान। पुलिस जांच में जुटी ऋषिकेश, टिहरी: उत्तराखंड के ऋषिकेश में राफ्टिंग के शौकीनों के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गरुड़ चट्टी इलाके में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां एक राफ्ट के पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब राफ्ट शिवपुरी से चलकर गरुड़ चट्टी पुल के पास पहुंची। तेज बहाव और अनियंत्रित स्थिति में राफ्ट पलट गई, जिससे सभी पर्यटक गंगा…

Read More

बग्वालीपोखर मंच द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

द्वाराहाट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि द्वाराहाट: बग्वालीपोखर मंच, द्वाराहाट द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को बड़े धूमधाम और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं, कलाकारों और आम जनता की विशेष भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने शिरकत की, वहीं पूर्व विधायक महेश नेगी, पुष्पेश त्रिपाठी, एवं प्रदेश प्रभारी अनिल शाही भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के योगदानों…

Read More

बनभूलपुरा में 18 अवैध मदरसों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, एक ही दिन में किए गए 14 सील।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हुई कार्रवाई, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नौ घंटे तक चला ऑपरेशन हल्द्वानी: नैनीताल जिले के चर्चित बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को एक साथ 14 अवैध मदरसे सील किए गए। ये कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्वक पूरी की गई। चिन्हित किए गए कुल 18 मदरसों में से बाकी 4 मदरसों को भी सील करने की प्रक्रिया चल रही है। इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू…

Read More

Breaking News: कारगिल शहीद की पत्नी ने की आत्महत्या, डोईवाला में फंदे से झूलती मिली लाश।

शहीद विक्रम सिंह रावत की पत्नी वीरा देवी ने की आत्महत्या। 108 एंबुलेंस की मदद से शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, पुलिस जांच में जुटी डोईवाला (देहरादून): उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कारगिल युद्ध के शहीद वीर विक्रम सिंह रावत की पत्नी वीरा देवी (55 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव बड़ोंवाला क्षेत्र की जामुन वाली लाइन स्थित उनके आवास में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने किया कर्णप्रयाग बैसाखी धार्मिक पर्यटन एवं विकास मेला 2025 का वर्चुअल उद्घाटन।

सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों का मिला संगम, मुख्यमंत्री ने करी करोड़ों रूपये की योजनाओं की घोषणाएं कर्णप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से कर्णप्रयाग (चमोली) में आयोजित बैसाखी धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एवं विकास मेला 2025 को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसे भी पढ़ें: कत्यूर महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस ऐतिहासिक…

Read More

Breaking News: ऋषिकेश में शराब तस्करी का भंडाफोड़, दून पुलिस ने कार से पकड़ी 240 क्वार्टर अवैध शराब।

पुलिस की सख्ती का असर, मुखबिर की सूचना पर तस्कर गिरफ्तार। तस्करी में इस्तेमाल कार की गई सीज ऋषिकेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसकी कार से 5 पेटी (कुल 240 क्वार्टर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसे भी पढ़ें: एसएसपी (SSP) देहरादून की सख्ती से गिरफ्त में आया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ठक-ठक गैंग, मोबाइल…

Read More

डॉ. भीमराव अंबेडकर के “सम्मान अभियान” पर मुख्यमंत्री धामी ने किया समाजिक समरसता का आह्वान।

सम्मान अभियान कार्यशाला में बोले मुख्यमंत्री- बाबा साहब के विचार आज भी मार्गदर्शक, अंत्योदय से राष्ट्रोदय ही हमारा ध्येय देहरादून:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आई.आर.डी.टी. ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित “सम्मान अभियान” प्रदेश कार्यशाला में भाग लेते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन बाबा साहेब की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। ‘सम्मान अभियान’ बाबा साहेब के विचारों को फिर से जीवंत करने का प्रयास– मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि “सम्मान अभियान” न केवल बाबा साहेब के योगदान…

Read More